राऊटर क्या होता है – What is router in Hindi
Router एक OSI model के layer 3 (नेटवर्क लेयर ) पे काम करने वाली नेटवर्किंग डिवाइस है। जो की कंप्यूटर नेटवर्क या नेटवर्क के मध्य data packets को receive, analyze, और forward करने के लिए responsible होते है। इसकी सहायता से हम अलग अलग नेटवर्क को आपस मे जोड़ कर data packets को एक नेटवर्क से अन्य नेटवर्क मे भेज सकते है।
- एक राउटर का उपयोग LANs (Local Area Network) और WANs (Wide Area Network) दोनों में किया जा सकता है।
- यह दो या अधिक नेटवर्क के बीच communicate करने के लिए ICMP जैसे प्रोटोकॉल का उपयोग करता है।
- Routers अन्य नेटवर्किंग डिवाइस जैसे हब, ब्रिज और स्विच से अधिक महंगे होते है।
- कुछ popular companies जो राउटर develop करती हैं जैसे की Cisco, 3Com, HP, Juniper, D-Link, Nortel |
राऊटर के प्रकार – Types of Router
Wireless Router
wireless router का उपयोग Wi-Fi network capabilities के साथ laptops, smartphones, और अन्य डिवाइस को Wi-Fi connectivity प्रदान करता है। यह एक छोटे वायर्ड नेटवर्क सिस्टम के लिए standard ethernet routing भी प्रदान कर सकता है। Indoors connection के लिए वायरलेस राउटर की range लगभग 150 फीट है, और Outdoors connection के लिए वायरलेस राउटर की range 300 फीट तक होती है।
Broadband routers
इस प्रकार के Router का उपयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने और इंटरनेट से जोड़ने के लिए किया जाता है| और साथ ही broadband राऊटर का उपयोग high speed internet के लिए किया जाता है।
Core router
Core Router एक प्रकार का राउटर है जो नेटवर्क के भीतर डेटा को रूट कर सकता है, लेकिन यह नेटवर्क के बीच डेटा को रूट करने में सक्षम नहीं है। Core राऊटर नेटवर्क का backbone होता है, क्योंकि यह सभी नेटवर्क उपकरणों को जोड़ने में मदद करता है। इसका उपयोग internet service providers (ISPs) द्वारा किया जाता है |
How to Configure CISCO Router/Switch Password? In Hindi
Recommended Posts:
- What is Network Hub in hindi ?
- How to Configure CISCO Router/Switch Password? In Hindi
- Gateway क्या होता है ?
- How to Connect Two Computers and share files using Lan Cable ?
- Network Topology