Network Topology
Topology , नेटवर्क के structure को डिफाइन करता है की कैसे components एक दूसरे से आपस मे interconnect करते है | टोपोलॉजी 5 प्रकार की होती है।
- BUS TOPOLOGY
- RING TOPOLOGY
- STAR TOPOLOGY
- TREE TOPOLOGY
- MESH TOPOLOGY
BUS TOPOLOGY
बस टोपोलॉजी को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि सभी स्टेशन एक ही cable के माध्यम से जुड़े हुए हैं। बस topology में मुख्य रूप से Coaxial और twisted pair cables का उपयोग किया जाता हैं। इस केबल के प्रारंभ तथा अंत मे एक डिवाइस लगा होता है जिसे terminator कहते है। टर्मिनेटर का काम signal को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
बस टोपोलॉजी मे मुख्य रूप से 802.3 (ethernet) और 802.4 standard networks का उपयोग किया जाता है।
अन्य टोपोलॉजी की तुलना में बस टोपोलॉजी काफी सरल है। CSMA (Carrier Sense Multiple Access) बस टोपोलॉजी की सबसे common access method है।
Advantage :
- बस टोपोलॉजी मे star और tree टोपोलॉजी की तुलना मे केबल का उपयोग होता है।
- बस टोपोलॉजी को इनस्टॉल करना काफी सरल है और इसकी इंस्टालेशन cost भी कम है
Disadvantage:
- यदि केबल में कोई गलती होती है, तो यह सभी नोड्स के लिए communication को disrupt करेगा।
- नेटवर्क में नए device को जोड़ने से नेटवर्क slow हो जाएगा।
RING TOPOLOGY

Ring topology , bus topology की तरह होती है लेकिन रिंग टोपोलॉजी मे ends आपस मे connect रहते है अर्थात इसमें कोई terminated ends नहीं होता।
Ring topology मे data flow एक दिशा में होता है यानी, यह unidirectional है। रिंग टोपोलॉजी में डेटा एक clockwise direction में flow होता है।
token passing रिंग टोपोलॉजी की सबसे common access method है।
Advantage :
- Twisted pair cabling सस्ती और आसानी से उपलब्ध होती है। इसलिए इसकी इंस्टालेशन cost बहुत कम है।
- यह एक reliable network है क्योंकि communication system किसी single host computer पर निर्भर नहीं है।
- नेटवर्क operation और monitoring के लिए कई हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर उपकरण उपलब्ध हैं
Disadvantage:
- नेटवर्क में नए device को जोड़ने से नेटवर्क की स्पीड कम हो जाएगी।
- cable faults को निर्धारित करने के लिए इसे विशेष equipment की आवश्यकता होती है।
STAR TOPOLOGY

Star Topology मे एक host (computer , switch , hub) होता है। इस host या सेंट्रल कंप्यूटर से अन्य डिवाइस या कंप्यूटर को जोड़ा जाता है। होस्ट से अन्य डिवाइस को Coaxial cable और RJ-45 cable के दवारा connect किया जाता है। network implementation मे Star Topology सबसे popular Topology है।
TREE TOPOLOGY
Tree topology , बस टोपोलॉजी और स्टार टोपोलॉजी का combination है। ट्री टोपोलॉजी एक प्रकार की structure है जिसमें सभी कंप्यूटर एक दूसरे के साथ hierarchical fashion में जुड़े हुए हैं।
Advantage :
- ट्री टोपोलॉजी का उपयोग मुख्य रूप से broadband transmission प्रदान करने के लिए किया जाता है, अर्थात, सिग्नल को long distances तक sent किया जाता है।
- ट्री टोपोलॉजी में Error detection और error correction बहुत आसान है।
- ट्री टोपोलॉजी में अलग-अलग सेगमेंट के लिए पॉइंट-टू-पॉइंट वायरिंग है।
- एक स्टेशन के breakdown से पूरे नेटवर्क पर कोई असर नहीं पड़ता है।
Disadvantage :
- एक ट्री टोपोलॉजी मुख्य रूप से मुख्य bus cable पर निर्भर करती है और मुख्य bus cable में damage pure नेटवर्क को नुकसान पहुंचाएगी।
- यदि नए डिवाइस जोड़े जाते हैं, तो इसे reconfigure करना मुश्किल हो जाता है।
MESH TOPOLOGY

Mesh Topology मे सारे डिवाइस / कंप्यूटर कहीं न कहीं एक दूसरे से जुड़े होते है। इस टोपोलॉजी मे कोई होस्ट नहीं होता अर्थात इसमें स्विच, हब या कोई केंद्रीय कंप्यूटर नहीं है जो communication के central point के रूप में कार्य करता है।
Mesh Topology मुख्य रूप से WAN implementations के लिए उपयोग की जाती है जहां communication failures एक महत्वपूर्ण चिंता हैं।
मेष टोपोलॉजी को दो categories में विभाजित किया गया है |
1. Fully connected mesh Topology 2.Partially connected mesh topology