पहले विश्वयुद्ध में हार के बाद जर्मनी को वर्साय की संधि पर जबरन हस्ताक्षर करना पड़ा। इस संधि के कारण उसे अपने कब्ज़े की बहुत सारी ज़मीन छोडनी पड़ी, किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं करने की शर्त माननी पड़ी, अपनी सेना को सीमित करना पड़ा और उसको पहले विश्व युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के रूप में दूसरे देशों को भुगतान करना पड़ा।
वर्साय संधि : वर्साय की संधि 28 जून, 1919 ई. को जर्मनी के साथ हुई। संधि के तहत् जर्मनी की सेना 1 लाख तक सीमित कर दी गयी। उससे वायुसेना एवं पनडुब्बियाँ रखने के अधिकार छीन लिए गए। जर्मनी के सारे उपनिवेश विजित राष्ट्रों ने आपस में बाँट लिए।
द्वितीय विश्व युद्ध 1 सितंबर, 1939 से 2 सितंबर, 1945 तक चलने वाला एक विश्व-स्तरीय युद्ध था। इस युद्ध में लगभग 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएं सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था – मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया ।
- 1 सितम्बर, 1939 ई. को जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया। इसके दो दिन बाद फ्रांस एवं ब्रिटेन ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की और इसी के साथ द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई। यह 6 वर्षों तक लड़ा गया। इसका अन्त 2 सितम्बर, 1945 ई. को हुआ। इसमें 61 देशों ने भाग लिया।
- द्वितीय विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण था।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन जनरल रोम्मेल का नाम डेजर्ट फॉक्स रखा गया था।
- म्यूनिख पैक्ट सितम्बर, 1938 ई. में सम्पन्न हुआ I
- जर्मनी ने वर्साय की संधि का उल्लंघन 1935 ई. में किया।
- स्पेन में गृह युद्ध 1936 ई. में शुरू हुआ। संयुक्त रूप से इटली एवं जर्मनी का पहला शिकार स्पेन था।
- जर्मनी द्वारा सोवियत संघ पर आक्रमण करने की योजना को ऑपरेशन बारबोसा कहा गया।
- 23 अगस्त, 1939 ई. को जर्मनी-रूस आक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जर्मनी ने रूस पर समझौता उल्लंघन का आरोप लगाकर उस पर 22 जून, 1941 ई. में आक्रमण कर दिया। फरवरी 1943 में रूसी सेना जर्मनी को हराने में सफल हुई।
- जर्मनी की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध में 10 जून, 1940 ई. को इटली ने प्रवेश किया।
- अमेरिका का द्वितीय विश्वयुद्ध में प्रवेश 8 दिसम्बर, 1941 ई. को हुआ। इसका कारण जापान द्वारा 7 दिसम्बर, 1941 का हवाई द्वीप स्थित पर्ल हार्बर के अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर जबरदस्त हमला था।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के समय इंग्लैंड का प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल एवं अमेरिका का राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट था।
- इंग्लैंड की शानदार अलगाववाद की नीति का विचारक सेलिसेवरी था।
- वर्साय की संधि को आरोपित संधि के नाम से जाना जाता है।
- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय रूस को दिया जाता है।
- मित्र राष्ट्रों के सामूहिक प्रयासों से 6 जून, 1944 को जर्मन सेना परास्त हो गयी और 7 मई, 1945 को इसने आत्मसमर्पण कर दिया।
Source : Lucent GK
इसे भी पढ़े
Some Important Facts About First World War
What is an "Eco-System" - पारिस्थितिकी तंत्र क्या है ?
20 Motivational quotes by famous personalities