सन 1914 से 1918 के मध्य यूरोप, एशिया और अफ्रीका तीन महाद्वीपों के जल, थल और आकाश में युद्ध लड़ा गया. इस युद्ध में भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसके क्षेत्र और इससे हुई क्षति के आंकड़ों के कारण ही इस युद्ध को विश्वयुद्ध कहते हैं। इस युद्व से करीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान लगभग एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने लोग घायल हो गए. इसके अलावा इस युद्व से हुई बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे।
- प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत 28 जुलाई 1914 ई. को ऑस्ट्रिया दवारा सर्बिया पर आक्रमण किये जाने के साथ हुई।
- प्रथम विश्वयुद्ध 4 वर्ष तक चला. जिसमे 37 देशों ने भाग लिया।
- प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया के राजकुमार आर्क ड़यूक फर्डिंनेंड की बोस्निया की राजधानी सेराजेवो ,में 28 जून 1914 को की गयी हत्या थी ।
- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान सम्पूर्ण विश्व दो खेमों में बंट गई। – मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र
- धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व जर्मनी ने किया । इसमें शामिल अन्य देश थे – ऑस्ट्रिया, हंगरी , तुर्की , बुल्गारिया और इटली
- मित्र राष्ट्रों में इंगलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा फ्रांस देश थे |
- गुप्त संधियों की प्रणाली एवं यूरोप में गुटबंदी का जनक जर्मनी के चांसलर बिस्मार्क को माना जाता है।
- आस्ट्रिया, जर्मनी एवं इटली के बीच त्रिगुट का निर्माण 1882 ई. में हुआ। त्रिगुट का सदस्य होने के व बावजूद इटली कुछ समय तक तटस्थ रहा और अन्ततः वह 26 अप्रैल, 1915 को ऑस्ट्रिया हंगरी और जर्मनी के खिलाफ युद्ध में शामिल हुआ।
- सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था थी— काला हाथ ।
- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस पर आक्रमण 1 अगस्त, 1914 ई. में एवं फ्रांस पर आक्रमण 3 अगस्त, 1914 ई. में किया
- 4 अगस्त, 1914 ई. को इंग्लैंड प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ।
- 26 अप्रैल, 1915 ई. को इटली मित्र राष्ट्रों की ओर से प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ।
- प्रथम विश्वथयुद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन थे |
- अमेरिका 6 अप्रैल, 1917 ई. को प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ।
- जर्मनी के यू-बोट द्वारा इंग्लैंड के लूसीतानिया नामक जहाज को डुबाने के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ, क्योंकि उस जहाज पर मरनेवाले 1153 व्यक्तियों में 128 व्यक्ति अमेरिकी थे।
- जुलाई 1918 में ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने संयुक्त सैनिक अभियान आरंभ किया और जर्मनी तथा उनके सहयोगी देशों की हार होने लगी। सितम्बर, 1918 में बुल्गारिया, अक्टूबर, 1918 में तुर्की तथा 3 नवम्बर, 1918 की ऑस्ट्रेलिया तथा हंगरी के सम्राट आत्मसमर्पण कर दिया।
- जर्मन सम्राट् कैंसर विलियम द्वितीय ने 10 नवम्बर, 1918 ई. को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और हॉलैण्ड भाग गया। ऐसी अवस्था में समाजवादी प्रजातांत्रिक दल ने सत्ता अपने हाथों में लेकर एकतंत्र के स्थान पर गणतंत्र की स्थापना की और अपने नेता फ्रेडरिक एबर्ट को जर्मनी का चांसलर बनाया, जिसने 11 नवम्बर, 1918 को युद्ध विराम की संधि पर हस्ताक्षर कर दिया फलस्वरूप प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
- 18 जून, 1919 ई. को पेरिस शांति सम्मेलन हुआ, जिसमें 27 देश भाग ले रहे थे, मगर शांति संधियों की शर्तें केवल तीन देश–ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका तय कर रहे थे।
- पेरिस शांति सम्मेलन में शांति संधियों की शर्तें निर्धारित करने में जिन राष्ट्राध्यक्षों ने मुख्य भूमिका निभाई, वे थे—अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लॉयड जॉर्ज और फ्रांस के प्रधानमंत्री जॉर्ज क्लेमेसो ।
- वर्साय की संधि 28 जून, 1919 ई. को जर्मनी के साथ हुई। संधि के तहत् जर्मनी की सेना 1 लाख तक सीमित कर दी गयी। उससे वायुसेना एवं पनडुब्बियाँ रखने के अधिकार छीन लिए गए। जर्मनी के सारे उपनिवेश विजित राष्ट्रों ने आपस में बाँट लिए।
- युद्ध के हर्जाने के रूप में जर्मनी से 6 अरब 10 करोड़ पौंड की राशि की माँग की गयी।
- अन्तरराष्ट्रीय क्षेत्र में प्रथम विश्वयुद्ध का सबसे बड़ा योगदान राष्ट्रसंघ की स्थापना थी।
Source : Lucent GK
इसे भी पढ़े।
Some Important Facts About Second World War
What is an "Eco-System" - पारिस्थितिकी तंत्र क्या है ?
20 Motivational quotes by famous personalities