Input Function
input () function का प्रयोग हम user से इनपुट लेने क लिए करते है | पाइथन 2.x मे हम यूजर से इनपुट लेने के लिए raw input() function का प्रयोग करते थे लेकिन पाइथन 3.x मे हम input() function का प्रयोग करते है |
f_name = input("enter your first name = ")
l_name = input("enter your last name = ")
full_name = f_name + l_name
print ("full_name" + " ----> " +full_name)
Output :-
enter your first name = thetechnical
enter your last name = notes.com
full_name ----> thetechnicalnotes.com
NOTE :– input () function यूजर से इनपुट हमेशा एक String के रूप मे लेगा | मतलब अगर यूजर कोई number भी एंटर करता है तो इनपुट फंक्शन उस number को string के रूप मे लेगा | जैसे की हम निचे दिए प्रोग्राम मे देख सकते है हमने यूजर से दो नंबर एंटर करवाए फिर उन दो नंबर को add करवाया लेकिन वो नंबर add न हो के concatenate हुए | ऐसा इसलिए हुआ क्योकि input () function ने एंटर कराये गए नंबर को एक string की तरह लिया |
number1= input("enter 1st no -- ")
number2= input("enter 2nd no -- ")
total = number1 + number2
print("total -- " + total )
print(type(total))
output :
enter 1st no -- 5
enter 2nd no -- 5
total -- 55
<class 'str'>
यदि अब अगर हम चाहते है की दिए गए इनपुट को एक string की तरह न लिया जाये तो इसके लिए हम int() function का प्रयोग करते है |
number1= int(input("enter 1st no -- ")) # use int() function
number2= int(input("enter 2nd no -- "))
total = number1 + number2
print( "total -- " + str(total)) # use str () function
print(type(total))
output :
enter 1st no -- 5
enter 2nd no -- 5
total -- 10
<class 'int'>
NOTE :-
int () function :- String को integer number मे change करता है |
str () function :- integer number को Stringमे change करता है |
float() function :- String को floating number मे change करता है |
number = str(5)
print(number)
number1 = int("25")
print(number1)
number2 = float("30")
print(number2)
add= number1 + number2
print(add)
output:--
5
25
30.0
55.0
very good sir