Narendra Modi Biography

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं। 2014 में उन्होंने अपनी पार्टी को लोकसभा के चुनावों में जीत दिलाई, जिसके बाद उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले उन्होंने गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में (2001-14) सेवा की थी।

Narendra Modi Personal Life & Education

नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। इनका जन्म 17 September 1950 को गुजरात के Vadnagar में एक हिन्दू परिवार मे हुआ। इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी है। ये छह बच्चो मे तीसरे है।
मोदी ने बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे बाद में वह बस स्टैंड के पास अपने भाई के साथ एक चाय स्टॉल चलाने लगे।

  • उन्होंने higher secondary school vadnagar गुजरात से अपनी schooling पूरी की।
  • इन्होने Delhi university से political science मे BA किया।
  • इन्होने गुजरात university से political science मे MA किया।

Narendra Modi Political career

  • बचपन में मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संपर्क में आए और मोदी आरएसएस से इतना प्रभावित थे कि पूरी तरह से आरएसएस प्रचारक बन गये और 1971 में मोदी औपचारिक रूप से आरएसएस में शामिल हो गये।
  • 1975 :RSS द्वारा नरेंद्र मोदी को “गुजरात लोक संघ समिति” का महासचिव नियुक्त किया गया । आपातकाल के दौरान, गिरफ्तारी से बचने के लिए मोदी को अंडरग्राउंड होने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह सरकार का विरोध करने वाली पैम्फलेट की प्रिंटिंग में शामिल थे।
  • 1985 : मोदी ने बीजेपी को Join किया। बाद में 1987 में मोदी ने अहमदाबाद नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के अभियान को व्यवस्थित करने में मदद की और बीजेपी ने चुनाव में जीत दर्ज की।
  • 1995 : वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव चुने गए और नई दिल्ली चले गए। उन्होंने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया।
  • 1998 : मोदी को बीजेपी के महासचिव (संगठन) के रूप में पदोन्नत किया गया।
  • 2001 : केशुभाई पटेल का स्वास्थ्य खराब हुआ और बीजेपी ने उप-चुनावों में कुछ विधानसभा सीटें खो दी। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पटेल की जगह मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी। 3 अक्टूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद मोदी 2002,2007,2012 में भी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्होंने 2014 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया
  • 2014 : नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से लगभग 3.5 – 4 लाख वोट से चुनाव जीता।
  • 26 मई 2014 : मोदी ने भारत के 14 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली |
  • 2019 : नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से लगभग 4.5 – 5 लाख वोट से चुनाव जीता। और 30 मई 2019 को भारत के 15 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली |

Awards & Honours

  • 2007 : इंडिया टुडे द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण में मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित हुए।
  • 2012 : टाइम मैगजीन के Asian Edition के कवर पेज पर दिखाई दिये |
  • 2014 : CNN-IBN न्यूज नेटवर्क द्वारा इंडियन ऑफ द ईयर चुने गये।
  • 2014 : फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें दुनिया का 15वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना।
  • नरेंद्र मोदी 2014, 2015 और 2017 में टाइम मैगजीन के विश्व में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में से एक थे।
  • उन्हें 2015, 2016 और 2018 में दुनिया में 9वें सबसेशक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा मिला।