MySQL Create Database

डेटाबेस , data या records के collection को store और organized करता है। डाटाबेस से information / data को quickly access करने के लिए डाटा को tables, rows, columns, और indexes में organize किया जाता है।

डेटाबेस को create करने के दो तरीके है।

  1. MySQL Command Line Client
  2. MySQL WorkbenchMy

MySQL Command Line Client

यदि हम command line interface से डेटाबेस को create करना चाहते है तो सबसे पहले हमे MySql command line client को ओपन करेंगे और password enter करेंगे।

डेटाबेस क्रिएट करने के लिए हम CREATE DATABASE कमांड का उपयोग करेंगे।
Syntax : CREATE DATABASE < database_name >;

उदहारण के लिए हम schooldb नाम का एक डेटाबेस क्रिएट करेंगे।

CREATE DATABASE schooldb;


Create की गयी डेटाबेस को देखने के लिए SHOW DATABASES कमांड का उपयोग करेंगे।

SHOW DATABASES ;

MySQL Workbench

यह एक GUI टूल है। जिसका उपयोग database architects, developers और Database Administrators के साथ काम करने के लिए किया जाता है। यह टूल SQL development, data modeling, data migration, server configuration, user administration को support करता है। यह हमे नए physical data models, E-R diagrams, और SQL development को create करने के लिए allow करता है।

इस GUI टूल का उपयोग करके एक नया डेटाबेस बनाने के लिए, हमें सबसे पहले MySQL वर्कबेंच लॉन्च करना होगा और अपने User Name और Password का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
लॉग इनकरने के बाद हमारे सामने screen पे MySQL वर्कबेंच की window खुल हो जाएगी।

Step1:  Navigation tab पर जाएं और स्कीमा मेनू पर क्लिक करें। यहां, हम पहले से बनाए गए सभी डेटाबेस देख सकते हैं। एक नया डेटाबेस बनाने के लिए स्कीमा मेनू के नीचे राइट-क्लिक करें और क्रिएट स्कीमा चुनें या डेटाबेस आइकन पर क्लिक करें।

Step2: अब हमारे सामने एक नई Schema window screen open होगी। यह हमे अपने नए डेटाबेस का नाम दिया है। उदहारण के लिए हम studentdb नाम का एक डेटाबेस बनाएंगे। और apply बटन पे क्लिक करेंगे।

step3:  अब एक popup window ओपन होगी जिसमे हमे apply पे क्लिक करके फिर finish पे क्लिक करना है।

 

database क्रिएशन के बाद हम Schema Menu में हम डेटाबेस को देख सकते है।