उत्तराखंड का परिचय (Introduction of Uttarakhand)

- जब उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई तब उत्तराखंड राज्य का नाम उत्तराँचल था। उत्तराँचल राज्य का नाम उत्तराखंड 1 जनवरी 2007 को रखा गया। उत्तराखंड नाम दो शब्दो उत्तर ( उत्तर दिशा ) और खंड ( भूमि )से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है उत्तर दिशा की भूमि।
- उत्तराखंड राज्य को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है इसलिए उत्तराखंड राज्य का वर्णन हमे स्कन्द पुराण मे मिलता है।
खण्डाः पंच हिमालयस्य कथिताः नैपालकूमाँचंलौ।
केदारोऽथ जालन्धरोऽथ रूचिर काश्मीर संज्ञोऽन्तिमः॥
अर्थात् हिमालय क्षेत्र में नेपाल, कुर्मांचल (कुमाऊँ), केदारखण्ड (गढ़वाल), जालन्धर (हिमाचल प्रदेश) और सुरम्य कश्मीर पाँच खण्ड है।
स्कन्द पुराण के इस श्लोक मे हिमालय को पांच भागो मे विभाजित किया गया है। जिसमे से कुर्मांचल (कुमाऊँ) और केदारखण्ड (गढ़वाल) को मिलाकर उत्तराखंड राज्य बना है।
मण्डल और जिले
कुमाऊँ मण्डल के छः जिले हैं |
- अल्मोड़ा
- उधम सिंह नगर
- चम्पावत
- नैनीताल
- पिथौरागढ़
- बागेश्वर
गढ़वाल मण्डल के सात जिले हैं |
- उत्तरकाशी
- चमोली गढ़वाल
- टिहरी गढ़वाल
- देहरादून
- पौड़ी गढ़वाल
- रूद्रप्रयाग
- हरिद्वार
Uttarakhand | Introduction of Chamoli District
- उत्तराखंड राज्य विधेयक लोकसभा मे कब पारित हुआ — 1 अगस्त 2000
- उत्तराखंड राज्य विधेयक राज्य सभा मे कब पारित हुआ — 10 अगस्त 2000
- उत्तराखंड राज्य विधेयक को राष्ट्रपति से कब मंजूरी मिली — 28अगस्त 2000
- उत्तराखंड राज्य की स्थापना — 9 नवंबर 2000
- उत्तराखंड राज्य की राजधानी — देहरादून (शीतकालीन राजधानी ) , गैरसैण (ग्रीष्म कालीन राजधानी )
- उत्तराखंड राज्य का कुल छेत्रफल — 53,483 वर्ग किलो मीटर
- उत्तराखंड राज्य की जनसंख्या — 10,086,292 (2011 की जनगणना के अनुसार )
- उत्तराखंड राज्य की आधिकारिक भाषा — हिंदी , संस्कृत
- उत्तराखंड राज्य की प्रमुख छेत्रीय भाषा — गढ़वाली , कुमाउनी , जौनसारी।
- उत्तराखंड राज्य का लिंग अनुपात — 2011 की जनगणना के अनुसार 963 / 1000 ( स्त्री / पुरुष )
- उत्तराखंड राज्य का हाई कोर्ट — नैनीताल
- उत्तराखंड राज्य के कुल जिलों की संख्या — 13
- उत्तराखंड का राजकीय फूल — ब्रह्माकमल
- उत्तराखंड का राजकीय पेड़ — बुरांस
- उत्तराखंड का राजकीय पक्षी — मोनाल
- उत्तराखंड का राजकीय पशु — कस्तूरी मृग
- उत्तराखंड का राजकीय खेल — फुटबॉल
- छेत्रफल की दृस्टि से उत्तराखंड को सबसे बड़ा और छोटा जनपद — चमोली (बड़ा ), चम्पावत (छोटा )
- जनसंख्या की दृस्टि से उत्तराखंड को सबसे बड़ा और छोटा जनपद — हरिद्वार (बड़ा ), रुद्रप्रयाग (छोटा )
- उत्तराखंड राज्य की आधिकारिक वेबसाइट — www.uk.gov.in
Uttarakhand GK Question for State Government Exam