Introduction Java Language in Hindi ?

What is Java in Hindi ?

  • Java एक high level, object-oriented और secure programming language है।
  • java language को सन 1995 मे Sun Microsystems (अब Oracle Corporation) ने develop किया।
  • James Gosling को father of java कहा जाता है।
  • C++ और Java एक-दूसरे के काफी similar है क्योकि दोनों object-oriented लैंग्वेज है। लेकिन जावा में C++ से अधिक advance और simple features होते है।
  • Java programming अपने “write once, run anywhere” (WORA) के उद्देश्य पर काम करती है। अर्थात कोड को एक बार लिखने के बाद कोड को किसी भी platform पे रन करा सकते है।

History of Java In Hindi ?

जावा लैंग्वेज को बनाने के लिए Sun Microsystems दवारा जून 1991 में engineers की एक टीम बनाई जिसका नाम दिया गया green team। इस टीम को James Gosling दवारा lead किया गया।
जावा लैंग्वेज का सबसे पहले नाम Greentalk रखा गया जिसका extension .gt था। इसके बाद 1995 मे इस लैंग्वेज को Oak नाम दिया गया लेकिन oak नाम से पहले ही कोई दूसरी कंपनी register थी जिस कारण बाद मे Oak नाम को भी चेंज करने इस language को java नाम दिया गया। ऐसी language develop करने के पीछे का कारण एक ऐसी programming language बनाना था जो simple, robust, Portable, platform-independent, secure, Multi-threaded, Object-oriented, interpreted और dynamic हो |

सन 1995 में जब Sun Microsystems ने प्रारंभिक Java Development Kit (JDK) को release किया. जिसके बाद ये एक popular programming language के रूप में सामने आई | 2009 में जाकर Oracle द्वारा Sun Microsystems को acquired कर लिया गया. अब तक कई Java versions को release किया जा चुका है |

VersionDate
JDK Beta1995
JDK1.0January 1996
JDK 1.1February  1997
J2SE 1.2December 1998
J2SE 1.3May  2000
J2SE 1.4February  2002
J2SE 5.0September  2004
Java SE 6December  2006
Java SE 7July  2011
Java SE 8March  2014
Java SE 9September  2017
Java SE 10March  2018
Java SE 11September  2018
Java SE 12March  2019
Java SE 13September  2019
Java SE 14March  2020
Java SE 15September  2020
Java SE 16March  2021

Java Platforms / Editions

जावा लैंग्वेज के चार edition हैं।

  1. Java SE (Java Standard Edition)  : यह एक जावा प्रोग्रामिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें जावा प्रोग्रामिंग एपीआई जैसे java.lang, java.io, java.net, java.util, java.sql, java.math आदि शामिल हैं। इसमें OOPs, String, Regex, Exception, Inner classes, Multithreading, I/O Stream, Networking, AWT, Swing, Reflection, Collection इत्यादि जैसे मुख्य विषय शामिल हैं।
  2. Java EE (Java Enterprise Edition) : इस edition का  उपयोग मुख्य रूप से  web और enterprise applications विकसित करने के लिए किया जाता है। इसमें  Servlet, JSP, Web Services, EJB, JPA, आदि जैसे विषय शामिल हैं।
  3. Java ME (Java Micro Edition) : यह एक माइक्रो प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग मुख्य रूप से मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने के लिए किया जाता है।
  4. JavaFX : इसका उपयोग Internet applications को विकसित करने के लिए किया जाता है। यह एक lightweight user interface API का उपयोग करता है।


 Application Of Java Programming Language

  1. Desktop Applications (  जैसे   media player, antivirus etc.  )
  2. Web Applications
  3. Enterprise Applications ( जैसे   Banking  )
  4. Mobile Application :
  5. Embedded System
  6. Games
  7. Robotics

What will we learn in Basics of Java ?