What is C Language – C Language क्या है ?
- C लैंग्वेज एक general-purpose, procedural , high-level language है |
- C language को Dennis M. Ritchie ने सन 1972 मे develop किया था।
- C language को AT & T’S Bell Telephone Laboratories मे develop किया था |
- C language को सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की Mother Language कहते है | क्योकि C लैंग्वेज के अंदर हम अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के basic feature को cover कर लेते है। जिससे अन्य लैंग्वेज को सीखने मे आसानी होती है।
History of C language – C language का इतिहास
Martin Richard : सन 1966 मे BCPL ( Basic Combine Programming Language ) लैंग्वेज को Martin Richard ने develop किआ था। इस लैंग्वेज को Martin Richard ने उस समय के सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को feature को मिलाकर बनाया था।
Ken Thompson : Ken Thompson एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाना चाहते थे जिसके लिए उन्हें एक लैंग्वेज की जरूरत थी। ऑपरेटिंग सिस्टम को बनाने के लिए उन्होंने BCPL लैंग्वेज मे सुधार करके सन 1969 मे B Language को develop किया। B Language बनाने के बाद इन्होने Unix Operating System को बनाया |
Dennis Ritchie : सन 1972 मे Dennis Ritchie ने B Language को improve करने C Language को बनाया | C लैंग्वेज develop होने के बाद UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम को re – develop किया गया और इसमें और अधिक फीचर जोड़े गए।
इन सभी लैंग्वेज को AT & T’S Bell Telephone Laboratories मे develop किया गया।
Why C language is so Important ? – C लैंग्वेज क्यों Important है ?
C language बहुत की महत्वपूर्ण लैंग्वेज है क्योकि –
- Oracle , MySQL जैसी Software को C language मे लिखा गया है |
- android की core libraries भी Cलैंग्वेज मे लिखी गयी है।
- लगभग सारे डिवाइस के driver को भी C लैंग्वेज मे लिखा जाता है।
- वेब ब्राउज़र के बहुत बड़े part को C लैंग्वेज मे लिखा गया है।
- C लैंग्वेज दुनिया की सबसे popular प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।
एक student के दृष्टिकोण (point-of-view)से C लैंग्वेज की importance –
- प्रोग्रामिंग skills को develop करने के C लैंग्वेज बहुत महत्वपूर्ण है।
- C लैंग्वेज मे हम लगभग सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के feature को cover करते है।
- interview के दृष्टिकोणसे C लैंग्वेज बहुत important है क्योकि हर IT कंपनी अपने इंटरव्यू मे C language को ज्यादा importanceदेते है |
Advantage of C Language
- C language कई अन्य भाषाओं ( जैसे Python, C++, Java ) के लिए एक building block है। अर्थात यह अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का आधार है।
- C भाषा में विभिन्न प्रकार के data types and operators हैं। इसके कारण, C language में लिखे गए program बहुत efficient , fast और समझने में आसान होते हैं।
- built-in functions : ANSI C में 32 कीवर्ड हैं और कई built-in functions हैं। C में प्रोग्राम बनाते समय ये function सहायक होते हैं।
- C language में algorithms और data structures के उपयोग ने program की calculations को बहुत fast और smooth बना दिया है।
- dynamic memory allocation : C लैंग्वेज dynamic memory allocation का फीचर प्रदान करता है जिसका अर्थ है कि आप रन time पर allocate memory करने के लिए स्वतंत्र हैं।
Disadvantage of C Language
- C language में OOP का concept (Inheritance, Polymorphism, Encapsulation, Abstraction, Data Hiding) नहीं है। यह बस procedural programming approach को follow करती है।
- C प्रोग्रामिंग भाषा में, कोड की प्रत्येक पंक्ति के बाद errors या bug का पता नहीं लगाया जाता है। इसके बजाय, compiler प्रोग्राम लिखने के बाद सभी errors को दिखाता है। जिस कारण बड़े programs के कोड को check करना बहुत complex हो जाता है।
- C Language में namespace का concept नहीं है |
- C Language में constructor और destructor का concept नहीं है |