Install MS SQL Server 2019 Express Edition

Introduction (SQL Server Express Edition)

SQL Server Express Edition , माइक्रोसॉफ्ट के SQL सर्वर का एक free version है। इस version में कुछ limited features होते है और जिसका maximum database साइज 10 GB है। इस एडिशन का उपयोग हम non-production और production environment के लिए करते है।

यह version macOS, Ubuntu, SLES, RHEL और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी provide है।

Download (SQL Server Express Edition)

SQL Server Express Edition को डाउनलोड करने के लिए आपको इसके offical website पे visit करना पड़ेगा।

Download Link : https://www.microsoft.com/en-in/sql-server/sql-server-downloads

Download Express Edition

Install SQL Server Express Edition

Step 1 : Download file को ओपन करे।

Step 2 : यहाँ आपके सामने तीन ऑप्शन (Basic, Custom, Download Media) दिए गए है जिसमे से हम आपको Custom Option को सेलेक्ट करने के लिये recommend करते है।

इसके बाद आपको install location को Specify करना है। और इनस्टॉल बटन पे क्लिक करना है |

इसके बाद आपका package Download होना start हो जायेगा।

Step 3 : Package डाउनलोड होने के बाद आपके सामने SQL Server Installation Center नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको installation option पे क्लिक करके। New SQL Server stand-alone installation or add features to an existing installation opetion को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपका इनस्टॉल process शुरू हो जायेगा।

Step 4: इसके बाद आपके सामने Licens Terms नाम से एक wizard ओपन होगा जिसमे आपको I accept the license terms and Privacy Statement के सामने बने बॉक्स मे check करके Next button पे क्लिक करना है।

Step 5 : इसके बाद आपके सामने MIcrosoft Update नाम से एक wizard ओपन होगा जिसमे आपको Use Microsoft Update to check for updates के सामने बने बॉक्स मे check करके Next button पे क्लिक करना है। आप चाहे तो इस ऑप्शन को skip भी कर सकते है।

Step 6 : अब install Rules नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको कुछ rules और उसके status दिखेंगे ध्यान रखिये यदि कोई status , Failed आता है तो पहले उस problem को slove करे फिर उसके बाद Next button पे क्लिक करना है।

इसे भी पढ़े – How to install My SQL on windows

Step 7 : अब Feature Selection नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आप अपने हिसाब से feature को सेलेक्ट करके next Button पे क्लिक करे।

Step 8 : अब Instance Configuration नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको दो ऑप्शन (Default instance, Named instance )मिलेंगे जिसमे आप अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते है यहाँ हम Default instance को सेलेक्ट कर रहे है।

Step 9 : अब JAVA Install Location नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको Install Open JRE included with this installation के सामने बने बॉक्स मे check करके Next button पे क्लिक करना है।

Step 10 : अब Server Configuration नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको Next button पे क्लिक करना है।

Step 11 : अब Database Engine Configuration नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको Mixed Mode पे क्लिक करके password को enter करे। फिर current user को add करके next बटन पे क्लिक करे।

Step 12 : अब Consent to install Microsoft R Open and Python नाम से एक wizard ओपन होगा। जिसमे आपको Accept पे क्लिक करके next बटन पे क्लिक करना है।

अब आपकी installation process चल रही है

MS SQL Server 2019 का इंस्टालेशन पूरा हो गया है।

SQL Server 2019 को इनस्टॉल करने के बाद हमारी दूसरी requerment है। – SSMS tool | SSMS Tool को download और install करने की प्रोसेस को जानने के लिए निचे दिए गए link पे क्लिक करे।

How to install SSMS tools