Difference between DBMS and RDBMS
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) DBMS सिस्टम का एक advanced version है |
हालांकि DBMS और RDBMS दोनों का उपयोग physical database में information स्टोर करने के लिए किया जाता है, लेकिन उनके बीच कुछ उल्लेखनीय अंतर हैं। इन अंतरो को हम एक एक कर के समझने की कोशिश करेंगे।
DBMS |
RDBMS | |
1 | DBMS एप्लिकेशन डेटा को file के रूप में store करता है। | RDBMS एप्लिकेशन डेटा को एक tabular form में store करता है। |
2 | DBMS में, डेटा आमतौर पर या तो एक hierarchical form या navigational form में संग्रहीत किया जाता है। | RDBMS में, tables में एक identifier होता है जिसे primary key कहा जाता है और डाटा value को table के रूप में store किया जाता है। |
3 | Data Manipulation में DBMS किसी भी security को apply नहीं करता है। | RDBMS ACID (Atomocity, Consistency, Isolation and Durability) के उद्देश्य के लिए integrity constraint को define करता है। |
4 | DBMS डेटा को स्टोर करने के लिए फ़ाइल सिस्टम का उपयोग करता है, इसलिए tables के बीच कोई संबंध नहीं होगा। | RDBMS में, data value को tables के रूप में store किया जाता है, इसलिए इन data values के बीच relationship table के रूप में भी store किए जाएंगे। |
5 | DBMS मे Normalization मौजूद नहीं है। | RDBMS मे Normalization मौजूद है। |
6 | DBMS, distributed database को support नहीं करता है। | RDBMS, distributed database को support करता है। |
7 | DBMS सिस्टम small amount के डाटा से deal करता है। | जबकि RDBMS का उपयोग large amount में डेटा को संभालने के लिए किया जाता है। |
8 | DBMS के उदाहरण file system, XML, Windows Registry | RDBMS के उदाहरणMySQL, PostgreSQL, SQL Server, Oracle, etc. |
RECOMMENDED POST :
- DBMS architecture in hindi
- Three-Schema Architecture in Hindi
- File system and database system
- Comparison Between Database and Data Warehouse