
अमित शाह एक भारतीय politician है। 2014 और 2019 मे हुए लोकसभा चुनाव मे BJP को जीत दिलाने का श्रेय इनको ही दिया जाता है। गुजरात के सरखेज विधानसभा सीट से ये चार बार विधायक भी रहे। अमित शाह मोदी के बहुत करीबी माने जाते है। गुजरात में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मे इन्होने राज्य सरकार में कई प्रमुख विभागों को संभालते रहे हैं। इसके बाद 2019 में इनको NDA की सरकार में भारत सरकार मे home minister बनाया गया।
अमित शाह अपने कॉलेज के दौरान RSS और ABVP से जुड़े। छात्र संगठन ABVP से इन्होने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
Amit Shah Personal Life & Education
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ । अमित शाह एक हिंदू वैष्णव परिवार से हैं , और वह एक गुजराती बनिया हैं। उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन है। शाह के पिता पीवीसी पाइप का कारोबार करते थे।
साल 1987 में अमित शाह ने सोनालबेन शाह से शादी की। अमित शाह का एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मेहसाणा ,अहमदाबाद से करने के बाद अहमदाबाद के CU Shah Science College से बायोकेमिस्ट्री में अपनी degree complete की। कॉलेज की शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने अपने पिता के पीवीसी पाइप के business के लिए काम किया। अमित शाह ने अहमदाबाद के सहकारी बैंकों में स्टॉकब्रोकर के रूप में भी काम किया।
Amit Shah Political Career
- सन 1980 में 16 साल की उम्र में अमित शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) और कुछ समय बाद छात्र संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) से जुड़े।
- सन 1982 मे वो पहली बार नरेंद्र मोदी के संपर्क में आये और इसी साल अमित शाह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सचिव बने। यही से उनकी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत हुए।
- अमित शाह 1987 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। और धीरे धीरे उन्होंने पार्टी में अपनी जगह बनायीं और पार्टी मे सचिव, उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
- शाह ने 1991 में आडवाणी जी और 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी जी के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला।
- 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। सरखेज विधानसभा सीट से चार बार 1997 (उप चुनाव), 1998, 2002 और 2007 में जीत कर विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।
- सन 2000 में अमित शाह को अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। जब अमित शाह को ADCB का अध्यक्ष बनाया गया तब बैंक बंद होने की कगार पर था।
- 2009 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने |
- 2003 से 2010 तक उन्होने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाला
- 2014 अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
- 2019 में गांधीनगर लोकसभा शीट से चुनाव जीते और उनको भारत सरकार मे Home minister बनाया गया।
Role as a Home Minister
- 2019 में home minister बनने के बाद उन्होंने Article370 और 35-A को हटाने के लिए संसद में bill पास किया। लोकसभा और राजसभा में bill को अच्छा समर्थन मिला जिसके उपरान्त Article370 और 35-A को हटाया गया।
- उन्होंने गाँधी परिवार की SPG सुरक्षा को हटाया और उन्हें Z + security provide की गयी।
- 2019 में, उन्होंने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक(CAB) पेश किया, और बाद में, पूरे देश में विरोध शुरू हो गया। यह विधेयक उत्पीड़ित हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसी और ईसाईयों को नागरिकता प्रदान करता है जो अवैध रूप से भारत में प्रवास कर चुके हैं; वे भारत में नागरिकता के लिए पात्र हैं।